Total Pageviews

Sunday 14 July 2013

चार साल की उम्र में बन गया मेयर (Mayor in the age of 4)

आपको अगर अचानक अपने शहर का कार्यभार दे दिया जाए तो दो बातें होंगी, एक तो कि आप गर्व से फूले न समाएंगे, शायद कभी दोस्तों के सामने अकड़ भी दिखाएं कि आप शहर के मेयर हैं। दूसरा यह कि आप अपने शहर की दशा-दिशा सुधारने के लिए परेशान होते रहेंगे। पर अगर इस बच्चे की सुनेंगे तो शायद आपको अपनी वैसी स्थिति की कल्पना कर भी हंसी आएगी। 4 साल का बच्चा और शहर का मेयर! क्यों माथे पर बल पड़ गया? अजूबा लग रहा या जलन के मारे सोच रहे हैं कि अगर चार साल का बच्चा शहर का मेयर बन सकता है, फिर तो हमने अपने इतने साल यूं ही बर्बाद कर दिए? नहीं जनाब, ऐसा तो कुछ नहीं है, पर इन 4 साल के छोटे मेयर साहब का शहर भी अनूठा है और इनका काम भी।
रॉबर्ट उर्फ बॉबी डोरसेट के मिनेसोटा शहर जो दुनिया में रेस्टोरेंट की राजधानी के नाम से जाना जाता है और एक मशहूर पर्यटक स्थल है, के मेयर हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि रॉबर्ट उम्र में मात्र 4 साल के हैं और अभी तक इन्होंने स्कूल जाना भी शुरू नहीं किया है। अपनी आइसक्रीम पसंदगी के लिए ये मशहूर हैं। दरअसल मिनेसोटा शहर एक बहुत छोटी जनसंख्या वाला शहर है। यहां मुश्किल से 22 से 28 लोग रहते हैं। साथ ही कोई यहां कोई औपचारिक सरकारी व्यवस्था नहीं है। डोरसेट त्यौहार के दिन यहां के लोग अपनी पसंद के अनुसार किसी नाम के लिए वोट करते हैं। जिसे सबसे ज्यादा वोट मिलता है, वही मेयर बनता है।
आपको जानकर शायद और भी ज्यादा हैरानी होगी कि रॉबर्ट 3 साल की उम्र में ही मेयर बने और अब दूसरी बार मेयर बनने के लिए अपना प्रचार कर रहे हैं। अगर आप सोचते होंगे कि इतनी जिम्मेदारी वाला पद इतने छोटे से बच्चे को देने का क्या अर्थ है, पर यकीन मानिए यह बहुत अर्थपूर्ण और उपयोगी है। एक मेयर के रूप में रॉबर्ट का काम केवल आने वाले पर्यटकों का मनोरंजन करना है। अपने मेयर के कार्यकाल में रॉबर्ट का मुख्य उद्देश्य है आइसक्रीम को लोगों की पहली पसंद बनाना। तो क्यों, मान गए न। रॉबर्ट का शहर भी अनोखा है, उनका काम भी और उनकी जिम्मेदारियां भी और इसके लिए वे वास्तव में सबसे उपयुक्त उम्मीदवार हैं

No comments: